कोरोना संक्रमण के बीच बढ़ी ऑर्गेनिक अंडों की मांग, ऐसे हो रहा है उत्पादन

By: Pinki Fri, 25 Sept 2020 4:39:35

कोरोना संक्रमण के बीच बढ़ी ऑर्गेनिक अंडों की मांग, ऐसे हो रहा है उत्पादन

कोराना संक्रमण के इस दौर में ऑर्गेनिक अंडो की मांग तेजी से बढ़ी है। इस बीच उदयपुर के संजय कुमार के शौकियाना अंदाज ने शहरवासियों को ऑर्गेनिक अंडे भी उपलब्ध कराये। संजय कुमार का उदयपुर-गोगुन्दा हाईवे पर चोर बावडी के समीप फार्म हाउस हैं। यहां उन्होंने मुर्गी पालन शुरू किया। मुर्गी पालन के साथ संजय कुमार ने उत्तम गुणवत्ता वाले अंडो के उत्पादन की और सोचा और अपनी मुर्गियों को सिर्फ ऑर्गेनिक खाना-पीना दिया। संजय कुमार ने मुर्गियों के लिये आरओ के पानी की व्यवस्था की और जैविक खाना देकर अंडो को भी जैविक बना दिया।

rajasthan,udaipur,organic eggs,eggs ,राजस्थान,आर्गेनिक अंडो की मांग

News18 की खबर के अनुसार संजय कुमार ने बताया कि ऑर्गेनिक अंडों के उत्पादन के लिये एक अंडे पर करीब 25 रूपये से ज्यादा की लागत आ रही हैं। हालांकि इन अंडो का वजन और आकार दूसरे अंडों के मुकाबले ज्यादा बड़ा है। संजय कुमार के मुताबिक वो गुजरात के जामनगर से मुर्गियों के लिये फीड मंगवाते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तम गुणवत्ता के ऑर्गेनिक फीड से मुर्गी ऑर्गेनिक अंडा देती हैं।

संजय ने बताया कि मुर्गियों को खेत में होने वाली ऑर्गेनिक सब्जियां भी खिलाई जाती हैं। इसके अलावा मुर्गियों को फार्म हाउस में पिंजरे में कैद रखने के बजाय खुला रखा जाता हैं। पूरे फार्म में कभी मिलावटी वस्तुओं का उपयोग नहीं हुआ। ऑर्गेनिक अंडों के उत्पादन का ख़याल संजय कुमार के मन में आने के बाद उन्होंने इस पर कार्य शुरू किया। संजय कुमार ने इस कार्य को अपना पेशा बनाने के बजाय अपना पैशन बनाया और उसी के आधार पर वे वर्तमान में भी कार्य कर रहे हैं। संजय कुमार के फार्म पर करीब 400 मुर्गियां हैं जो प्रतिदिन करीब 100 से ज्यादा अंडे देती हैं।

rajasthan,udaipur,organic eggs,eggs ,राजस्थान,आर्गेनिक अंडो की मांग

फार्म पर मुर्गी पालन के लिये स्वर्णधारा और वनराजा नस्ल कि मुर्गियां लाई गई। मुर्गियों के पालन पोषण के साथ ही यह ध्यान रखा गया कि उनके खानपान में प्रेस्टिसाइज, यूरिया और उससे उत्पादित वस्तुओं का उपयोग ना हो। मिलावटी भोजन से मुर्गियों को दूर रखने से ही उत्तम गुणवत्ता के अंडे मिलने शुरू हुए और इन अंडों को बाजार के अंडों से 6 गुना ज्यादा भाव देकर भी लोग खरीदते नजर आ रहे हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com